सात आठ दिन पहले जयपुर से विमला बाई जी का फ़ोन आया हमारी पत्नी के पास।
फ़ोन पर बुरी तरह से रो रही थी। उस के पति को कोविड हो गया था और हमारे परिचित डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती था।
विमला बाई जी का परिचय अगली ट्वीट में
फ़ोन पर बुरी तरह से रो रही थी। उस के पति को कोविड हो गया था और हमारे परिचित डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती था।
विमला बाई जी का परिचय अगली ट्वीट में
जयपुर स्थित एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय स्कूल के होस्टल में विमला बाई जी सहायिका थी। हमारे बच्चे भी वहीं से पढ़े हैं और उनके होस्टल निवास के समय विमला बाई जी ने बहुत अच्छा ध्यान रखा था।
हमने दिलासा दिया विमला बाई जी को कि ईश्वर कृपा से सब ठीक होगा।
हमने दिलासा दिया विमला बाई जी को कि ईश्वर कृपा से सब ठीक होगा।
अपने परिचित डॉक्टर को फ़ोन कर बाई जी के पति के बारे में सुचना ली। डॉक्टर साब ने बताया कि ठीक तो हो जायेगा पर सवा लाख रुपये का खर्च होगा दवाइयों व इंजेक्शन आदि में।
डॉक्टर साब ने भरोसा दिया कि वो अपनी फ़ीस या कोई और चार्ज नहीं लेंगे।
डॉक्टर साब ने भरोसा दिया कि वो अपनी फ़ीस या कोई और चार्ज नहीं लेंगे।
एक बार मेरे मन में आया कि क्राउड फ़ंडिंग का प्रयास करूँ। पत्नी ने कहा कि कुछ पैरेंट्स आपस में मिल कर मदद कर देते हैं। हम चार परिवारों ने क़रीब अस्सी हज़ार रुपये का योगदान अस्पताल पहुँचा दिया।
बाक़ी का प्रबंध बाई जी के देवर ने कर रखा था।
बाक़ी का प्रबंध बाई जी के देवर ने कर रखा था।
आज विमला बाई जी का फ़ोन आया कि उसका पति अब स्वस्थ है और घर लौट आया है।
वो मदद को दी हुई रक़म वापस देने की बात करी यह बोल कर - “आपने मदद की, बहुत बहुत धन्यवाद पर आप भी नौकरी पेशे वाले हो। आप के भी हज़ार खर्चे हैं।”
वो मदद को दी हुई रक़म वापस देने की बात करी यह बोल कर - “आपने मदद की, बहुत बहुत धन्यवाद पर आप भी नौकरी पेशे वाले हो। आप के भी हज़ार खर्चे हैं।”
हमने उसे भरोसा दिया कि ऐसी बात नहीं है और हम इतना तो कर ही सकते है । तब जा कल विमला बाई जी आश्वस्त हुई।
बाई जी जैसी बड़ी बात मेहनत से गुज़ारा करने वाला ही कर सकता है।
पंजाब के साधन संपन्न किसान सरकारी खैरात के लिये पूरे देश के सामने भद्दा उदाहरण ही बने हैं।
बाई जी जैसी बड़ी बात मेहनत से गुज़ारा करने वाला ही कर सकता है।
पंजाब के साधन संपन्न किसान सरकारी खैरात के लिये पूरे देश के सामने भद्दा उदाहरण ही बने हैं।